बदरवास। बदरवास थाना क्षेत्र के इसरी पुल के पास बुधवार को एक आइसर के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए जीप में पीछे से टक्कर मार दी। घटना में जीप सवार घायल हो गया जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। मामले में पुलिस ने जीप चालक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
जितेन्द्र पुत्र परमाल यादव निवासी शिवपुरी ने बताया कि वह अपनी जीप से शिवपुरी की ओर आ रहा था तभी इसरी पुल के पास पीछे से आ रहे आइसर के चालक अपने वाहन को तेजी से चला रहा था और उसने लापरवाही से वाहन को चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी।
घटना में जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और जीप सवार जितेन्द्र घायल हो गया। घटना के बाद आइसर चालक मौके से भाग गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।