दिनारा पुलिस ने बिजली मोटर चोर गिरोह दबोचा, 9 मोटर बरामद

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना के पुलिस ने बिजली मोटर चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है। पकडे गए गिरोह से पुलिस ने 9 बिजली मोटर बरामद की है। दिनारा थाना प्रभारी रामराजा तिवारी ने बताया कि उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम छितिपुर में कुछ युवक बिजली मोटर चोरी करने का कार्य करते हैं। सूचना पर दिनारा पुलिस ने ग्राम छितिपुर में दबिश दे कर दो युवक अजयसिंह पुत्र रामकिशन लोधी 23 वर्ष व दीपू उर्फ दीपक पुत्र धनीराम लोधी 21 वर्ष निवासी ग्राम छितिपुर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने दिनारा, भौंती एवं पिछोर थाना क्षेत्र के हि मतपुर, कालीपहाड़ी पिछोर, कमालपुर, मनपुरा, शाजापुर खोड़, गणेशखेरा खोड़ आदि ग्रामों से मोटर चोरी करना स्वीकार किया एवं मोटर चोरी में शामिल अपने तीसरे साथी जीतू पुत्र हरवान लोधी निवासी छितिपुर का नाम भी बताया।

दिनारा पुलिस ने तीसरे साथी चोर की छानवीन की वह फरार बताया गया दिनारा पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों चोरों से 55 हजार कीमत की 9 बिजली मोटर बरामद कर आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद थाना प्रभारी द्वारा चोरी की मोटरों की सूचना संबंधित थाना क्षेत्र को दी और  तीसरे चोर की तलाश में जुटी हुई है। 

उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी आरआर तिवारी, एसएसआई केएस कुशवाहा, संजय भगत, प्रधान आरक्षक ताराचंद्र सागर, आरक्षक सेवाराम पांडेय, हिमांशु चतुर्वेदी, दीपेंद्र गुर्जर, सैनिक धर्मपाल की सराहनीय भूमिका रही।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!