जिले में नहीं रुक रहा बाइक चोरी का सिलसिला, फिर चोरी हुई दो बाइक

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले में बाइक चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोर बेधड़क होकर बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पिछले दो हफ्तों में लगभग आधा दर्जन बाइक जिले से चोरों ने चोरी कर ली और उनमें से एक भी बाइक का पता लगाने में पुलिस नाकाम रही है। इधर पुलिस ने जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बाइक चुरा ली। मामले में पुलिस ने बाइक चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

नरवर थाना क्षेत्र के तहत पेट्रोल पंप के सामने 27 नवंबर को रखी बाइक को चोर चुराकर ले गए। पुलिस को शिकायत में संतोष पुत्र गोपाल किशन पाठक निवासी वार्ड नं. 7 नरवर ने बताया कि वह किसी काम से गया हुआ था और उसने अपनी बाइक को पेट्रोल पंप के सामने खड़ा कर दिया। लेकिन जब वह काम खत्म कर वापस आया तो उसकी बाइक वहां नहीं थी जिस पर उसने बाइक की आसपास तलाश की लेकिन वह नहीं मिली।

जिसके बाद थाने में केस दर्ज करवाया गया। वहीं दूसरी बाइक चोरी पिछोर थाना क्षेत्र के राम मंदिर पिछोर से हुई। यहां रामनरेश पुत्र जगदीशप्रसाद शर्मा निवासी नईबस्ती पिछोर मंदिर पर दर्शन करने के लिए गए हुए थे जब वह दर्शन कर वापस लौटे तो उनकी बाइक नहीं मिली जिस पर उन्होंने आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!