शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली सब्जी मंडी रोड पर बुधवार को दोपहर के समय सब्जी खरीद रहे एक वृद्ध के थैले को चोर चुराकर ले गए। थैले में 14 हजार रुपए, पास बुक व दवाईयां रखी हुई थी जिसे चोरों ने चुरा लिया। मामले में पुलिस ने वृद्ध की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है। जहीर अहमद पुत्र पनाह मोहम्मद कुर्रेशी 72 वर्ष निवासी कल्लन शॉप फैक्ट्री के पास शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह बैंक रुपए निकालने के लिए गए हुए थे जहां उन्होंने करीब 14 हजार रुपए बैंक से निकाले और रुपए व बैंक की पासबुक को थैले में रखीकर मेडीकल पर अपनी दवाईयां खरीदने चले गए।
यहां पर उन्होंने मेडीकल से दवाई खरीदी इसके बाद वह सब्जी मंडी में अंगूरीबाई की सब्जी की दुकान से सब्जी खरीदने लग गए। सब्जी खरीदते वक्त उन्होंने अपना थैला ठेले पर ही रख दिया जब उन्होंने सब्जी खरीदी और उसको थैले में रखने के लिए हुए तो देखा कि थैला गायब है।
थैला गायब देखकर उनके होश उड़ गए और सब्जी बेचले वाले से पूछने लगे कि उनका थैला कहां गया लेकिन उसको भी कुछ नहीं पता था इसके बाद आसपास दुकानदारों से भी पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद वृद्ध ने परिजनों को घटना के बारे में सूचना दी जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे और कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।