शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले यातायात ऑफिस के सामने एक ऑटो चालक ने कोचिंग जा रही छात्रा में पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में किशोरी को वहां से गुजर रहे राहगीर सतेन्द्र उपाध्याय ने अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। बुधवार शाम के समय मनियर की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी श्रुति पुत्री मुकेश नामदेव कोचिंग पढऩे के लिए जा रही थी तभी यातायात थाने के पास पीछे से तेज गति से आ रहे ऑटो क्रमांक एमपी 33 आर 1773 के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी।
घटना में किशोरी बुरी तरह से घायल हो गई जहां से उसे राहगीर सतेन्द्र द्वारा अस्पताल पहुंचाया और किशोरी से फोन नंबर पूछकर परिजनों को सूचना दी। मामले में ऑटो को पुलिस ने जब्त कर केस दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।