शिवपुरी। जिला आबकारी अधिकारी, जिला शिवपुरी रविन्द्र मानिकपुरी के निर्देशन में मदिरा के अवैध निर्माण, भंडारण एवं परिवहन पर नियंत्रण रखने बावत सतत प्रयास किए जा रहे है। इसी क्रम में कोलारस वृत प्रभारी राहुल गुप्ता, मोहनलाल वैश्य आरक्षक को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक से अवैध शराब ले जा रहा है।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए देहरवारा थाना तेंदुआ पर चैकिंग लगाई इसी दौरान वहां से एक युवक बाइक पर निकला जिसको रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 15 हजार की अवैध शराब जब्त की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामा रावत पुत्र जगराजसिंह निवासी देहरवारा थाना तेंदुआ बताया। जबकि दूसरा आरोपी हंसा रावत पुऋ लाखनलाल रावत निवासी टोंगरा थाना सिरासैद भाग गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।