शिवपुरी। कोतवाली पुलिस को आज से 21 दिन पहले रेलवे स्टेशन पर एक 14 वर्षीय बालक लावारिस हालत में घूमता हुआ मिला था। जिसे पुलिस अपने साथ ले आई और उसके माता-पिता का पता लगाने के लिए सीडब्ल्युसी व चाइल्ड लाइन को जिम्मेदारी सौंपी। जहां उन्होंने जब बालक की काउंसलिंग की तो उसने बताया की वह हिंडौन राजस्थान का रहने वाला है।
जिस पर बालक के माता-पिता की खोज की तो उसके माता-पिता मिल गए और पुष्टि उपरांत ही बालक को माता-पिता को सौंपा। बालक के परिजनों का कहना था कि उनका लडक़ा घर से बिना बताए कहीं चला गया था और जब से ही वह उसकी तलाश कर रहे थे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।