पोहरी। न्यायाधीश धीरज कुमार जेएमएफसी ने जमीन पर कब्जा कर जान से मारने की धमकी देने के मामले की सुनवाई करते हुए तीन युवकों को दोषी करार देते हुए जेल भेज दिया है एवं 500 रुपए का जुर्माने से दंडित किया है।
अभियोजन पक्ष से मिली जानकारी के अनुसार 16 जूलाई 2012 को फरियादी कैलाश ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी पंचम यादव ने मेरी पत्नी कुसुम के नाम की जमीन पर कब्जा कर लिया है। जब हमने विरोध किया तो आरोपी ने जाने से मारने की धमकी दी।
घटना की रिपोर्ट पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालान न्यायालय में पेश किया। इस मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने यह फैसला दिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।