करैरा। जिले के करैरा के ग्राम वड़ोरा में घर पर हुए प्रसव के बाद प्रसूता बबीता पत्नि सोनू रजक उम्र 22 वर्ष को अत्यधिक रक्त स्त्राव के कारण करैरा अस्पताल में लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे शिवपुरी रैफर कर दिया। जिसे शिवपुरी लाते समय अमोला के पास बबीता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बबीता रजक को प्रसव पीड़ा के साथ ही कल घर पर ही प्रसव हो गया और उसने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के साथ ही बबीता के यहां अत्यधिक रक्त स्त्राव होने लगा। जिसे उसके परिजन दोपहर के समय करैरा अस्पताल लेकर आए। जहां से शिवपुरी लाते समय बबीता की मौत हो गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।