कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के चाईल्ड जॉन स्कूल के पास एक ट्रक और बाईक में भिड़त हो गई। इस भिड़त में बाईक पर सबार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस बात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की लाश को उठाकर पीएम हाउस भिजवा दिया है।
जानकारी के अनुसार बाइक क्रमांक एमपी 33 एमएच 5192 पर सवार होकर 2 युवक अपने गांव सेजवारा की और जा रहे थे। तभी चाइल्ड जॉन स्कूल के सामने गुना की और से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 06 एचसी 0926 ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी बाइक ट्रक की भिड़ंत इतनी भयंकर थी कि दोनों बाइक सवार युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही कोलारस पुलिस मौके पर पहुंची और सबो को पीएम के लिये कोलारस स्वस्थ केंद्र भर्ती कराया गया खबर लिखे जाने तक मृतको की पहचान नही हो पाई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।