शिवपुरी। आज जिले के दिनारा थाना पुलिस ने अंर्तराज्यीय 3 स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 100 ग्राम स्मैक बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह तस्कर कार में बैग में छिपाकर स्मैक ले जा रहे थे। पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है जबकि तीनों तस्कर राजस्थान के रहने वाले हैं।
दिनारा थाना प्रभारी रामराजा तिवारी ने बताया कि एसपी सुनील पांडे को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक लग्जरी कार में छिपाकर स्मैक ले जाई जा रही है जिसके बाद सिकंदरा बैरियर पर पुलिस ने वाहनों की चैकिंग की तो एक स्कार्पियों कार में तीन युवक बैठे मिले।
जिनमें से एक के बैग की तलाशी ली तो उसमें से100 ग्राम स्मैक मिली जिसके बाद तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए युवकों में शक्ति पुत्र बजरंग सिंह राजपूत निवासी ग्राम जोलपा जिला झालावाड़, भैरूसिंह पुत्र जगमोहन भाटी निवासी ग्राम रामपुरिया जिला बारां, गिरराज पुत्र भैरूलाल धाकड़ निवासी मुन्डला जिला बारां को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।