शिवपुरी। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर ने मध्यप्रदेश पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 के नियम 3(1) एक, दो, तीन का पालन न करने एवं सौंपे गए पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों का सही रूप से निर्वाहन न करने के आरोप में जनपद पंचायत कोलारस के ग्राम पंचायत बसाई के तत्कालीन सचिव राजेश त्यागी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित सचिव का मुख्यालय जनपद पंचायत कोलारस रहेगा

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।