शिवपुरी। कलेक्टर तरूण राठी के निर्देशानुसार नगर में फेरी दुग्ध विकेताओं की हड़ताल के कारण डेयरी में दुग्ध की उपलब्धता, मिलावट आदि की जांच हेतु खाद्य अधिकारियों की गठित टीम द्वारा नगर की विभिन्न डेयरियों का निरीक्षण कर दुग्ध के नमून संगहित किए गए।
दल द्वारा बंशीवाला मिल्क डेयरी के निरीक्षण के दौरान विक्रय हेतु दूध नहीं पाए जाना, आशा दूध डेयरी फिजीकल का निरीक्षण करने पर खाद्य पंजीयन मौके पर नहीं मिलना, झांसी तिराहा स्थित किशन डेयरी की भी जांच की गई, जहां पर्याप्त मात्रा में दूध मिलने पर गाय के दूध के नमून लेकर विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला के लिए भेजे गए।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।