शिवपुरी। खबर शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के शिवशक्ति नगर से आ रही है। जहां एक मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने घर में रखे सोने चांदी के सिक्के सहित नगदी पार कर दी। इस बात की शिकायत मकान मालिक ने फिजीकल थाना पुलिस से की। जहां पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार रामस्वरूप पुत्र बाबूलाल शर्मा का फिजीकल क्षेत्र के शिवशक्ति नगर में मकान है। बीते रोज पूरा परिवार घर में सो रहा था। तभी चोरों ने घर को निशाना बनाकर ताला तोडक़र घर में रखे नगदी सहित चांदी के सिक्के कीमती 35 हजार रूपए पार कर दिए।
सुबह जब परिजन जागे तो ताले टूटे देखकर इस मामले की शिकायत फिजीकल थाने में की। जहां पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।