अनुुष्का की प्रस्तुति देख झूम उठे श्रोता, जमकर मचाई धूम

Updesh Awasthee
0
करैरा। बीते 14 नबंबर 2017 को बाल दिवस के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट विद्यालय करैरा में सरगम यूजिक अकैडमी करेरा के कलाकारों ने देश भक्ति गीत गा कर धूम मचाई। नन्ही अनुष्का श्रीवास्तव ने जब हर करम अपना करेंगे गीत गाया वहां उपस्थित श्रोता झूमने पर विवश हो गए और जम कर तारीफ करने लगे एस डी एम करैरा ने अनुष्का को करेरा का गौरव बताया। अनुष्का श्रीवास्तव प्रवीण श्रीवास्तव सरगम प्रमुख की बारह वर्षीय मासूम पुत्री है अपने पिता के साथ वो करैरा तथा आसपास के जिलों में कई कार्यक्रम दे चुकी है। 

सरगम ग्रुप में उनके पिता प्रवीण श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव सुनील भार्गव, रानी प्रजापति, ललिता भरदेले, कीबोर्ड स्पेशलिस्ट राजेन्द्र सक्सेना, ढोलक वादक सुनील नरवार, मशहूर पेडिस्ट नीरज श्रीवास्तव ओर जाने माने एंकर संतोष दद्दा शामिल है। 

कार्यक्रम में करैरा के अनुविभागीय अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमति साधना माथुर, आर .के.मार्गाव, बी. आर.सी.सी. आफाक खान सहित संपूर्ण शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे। संपूर्ण स्टाफ ने ओर बच्चों ने जी भर के आज बाल दिवस के दिन को एन्जॉय किया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!