किसानो की समस्या को लेकर किसान कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

NEWS ROOM
0
पोहरी। जिले के पोहरी में आज जिला किसान कांग्रेस द्वारा किसान हितेषी समस्या को लेकर मंडी प्रांगड़ में धरना प्रदर्शन किया गया जिसके बाद राज्यपाल के नाम पोहरी एसडीएम मुकेश सिंह को ज्ञापन सौपकर किसानों की मांगो से अवगत कराया।

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुरेश राठखेड़ा द्वारा बताया कि किसान को अपनी फसल के उचित दाम तक नही मिल रहे जहा गेंहू ओर अन्य फसलों को भावन्तर योजना से अलग रखा गया है। वहीं कई वर्षो से प्राकृतिक आपदा के कारण किशान की फसल नष्ट हो रही है, किसान कर्ज से परेशान है जहाँ किसानों का कर्ज माफ किया जाना चाइये। इस तरह किसानों की मांग को लेकर ज्ञापन सोपा है।

इस मौके पर सुरेश राठखेड़ा जिला अध्यक्ष किशान कांग्रेस, ब्रजकिशोर त्रिवेदी, घनश्याम ओझा, किशन सिंह तोमर, संजीव शर्मा बंटी भैया, अमर सिंह यादव, गजराज सिंह, रामेश्वर वर्मा, योगेंद्र कन्हौआ, शानू काजी आईटीसेल प्रभारी, अमन सिद्दकी, आफाक अंसारी, संजय वर्मा राठखेड़ा, दीवान सिंह बघेल, सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता और किसान मौजूद थे।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!