शिवपुरी। गत दिवस क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद भारती ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सौंसा में चकराना रोड से सौंसा तक मुख्यमंत्री ग्राम सडक़ योजनांतर्गत 1.25 किमी की सडक़ निर्माण हेतु भूमिपूजन किया। इस सडक़ मार्ग की निर्माण लागत रू. 25 लाख है। सौंसा ग्राम से चकराना रोड की ओर ग्राम से बाहर जाने हेतु अव तक कच्चा सडक मार्ग होने के कारण ग्रामजनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पडता था, किंतु अब यहां मुख्यमंत्री ग्राम सडक योजना के तहत मुरमीकृत सडक का शीघ्र निर्माण होगा। जिससे ग्रामजनों को आवागमन में सुविधा होगी।
सडक़ निर्माण कार्य के भूमि पूजन के उपरांत विधायक भारती ने ग्राम पंचायत ग्वालिपुरा के सोनीपुरा हनुमानजी मंदिर की नव निर्मित बाउण्ड्रीवाल निर्माण लागत राशि 03 लाख का लोकार्पण किया। यहां जनता की मांग पर उक्त बाउण्ड्रीवाल का निर्माण किया गया है।
इस प्रकार विधायक भारती द्वारा 28 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विधायक भारती के साथ विधायक प्रतिनिधि विनोद जैन, मुकेश धाकड, गोपाल यादव, शैलेन्द्र शर्मा एवं ग्रामजन उपस्थित थे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।