शिवपुरी। जिले के दिनारा कस्बे में एक युवक द्वारा संचालित वाट्सएप ग्रुप में बीते रोज एक पार्टी नेता ने एक के बाद एक दो अश्लील वीडियो डाल दिए। खास बात यह है, इस ग्रुप से कई महिला नेता व पदाधिकारी भी जुड़ी हुई थी।
वीडियो डलते ही ग्रुप के कई सदस्यों ने आपत्तिजनक वीडियो पर कमेंट करते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वीडियो डालने के बाद ग्रुप को कुछ देर बाद खत्म कर दिया गया। घटना 26 नवंबर की बताई जा रही है। इस मामले में समाचार लिखे जाने तक किसी ने शिकायत नहीं की है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।