शिवपुरी। बीते दिनों अति सूखा गस्त घोषित हुए शिवपुरी जिले में कलेक्टर ने नलकूप उत्खनन पर रोक लगा दी थी। जिसके चलते किसान महज अनुमति के चलते सक्रिय हुए दलालों को 15 से 20 हजार रूपए अधिक चुकाकर चोरी छुपे नलकूप खनन करा रहे थे। जिसके चलते किसानों की जेब पर डांका डल रहा था। अब कोलारस चुनाब में रूठे किसानों को मनाने के लिए नलकूपों पर लगी रोक को 15 दिन तक हटाने का आश्वासन दिया है। हांलाकि अभी जिला कलेक्टर से इस रोक को हटाने को लेकर कोई भी आदेश जारी नहीं हुआ है। बीते रोज कांग्रेस के नेता और जनपद पंचायत अध्यक्ष पारमसिंह रावत ने भी नलकूप खनन पर लगी रोक को हटाने की मांग की थी।
इसी के चलते किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने जिले के प्रभारी मंत्री से मांग करते हुए कहा कि किसानों की खेतों में फसल खड़ी हुई है। सिंचाई के अभाव में फसल नष्ट हो रही है। यदि नलकूप खनन पर लगी रोक हटा दी जाए तो किसान सिंचाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में अपनी खेत पर नवीन नलकूप खनन कराकर सिंचाई कर सकता है। जिलाध्यक्ष की मांग पर से प्रभारी मंत्री रूस्तम सिंह ने जिले में 15 दिन के लिए नलकूप खनन की रोक हटाने का आश्वासन देते हुए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।