TRUCK के टायर से उचटी गिट्टी ने SWIFT का शीशा टूटा, कार मालिक के पीटा

Updesh Awasthee
0
कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के कोलारस हाईवे पर बीते रोज आनंदपुर जा रहे एक स्विप्ट कार के चालक के साथ एक ट्रक के चालक ने मारपीट करते हुए कार के कांच तोड़ दिए। इस बात की शिकायत कार के चालक और मालिक ने कोलारस थाने में की। जहां पुलिस ने चालक की रिपोर्ट पर ट्रक के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार रवि पुत्र त्रिलोचनदास आहूजा उम्र 54 वर्ष निवासी रोपड़ पंजाब अपनी कार स्विप्ट डिजायर कार से पंजाब से आनंदपुर आश्रम पर जा रहे थे। तभी कोलारस के निकट हाईवे पर पास ही जा रहे एक ट्रक से गिट्टी उचटकर कार के शीशे में जा गली। 

जिससे कांच का शीशा टूट गया। जब रवि ने उक्त मामले की शिकायत ट्रक चालक से की तो उसने अपने क्लीनर के साथ मिलकर रवि की जमकर मारपीट कर दी। इस बात की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक क्रमांक एचआर 38 टी 7771 के चालक के खिलाफ धारा 323,294,427,506,34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!