शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के पिपरसमा गांव के पास रेलवे ट्रेक पर एक युवक की ट्रेन से कटी पिटी लाश मिली है। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को उठावाकर पीएम के लिए लेकर शिवपुरी जिला चिकित्सालय आ गई है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार आज सुवह देहात थाना पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे ट्रेक पिपरसमां के पास रेलवे ट्रेक पर एक कटी-पिटी लाश पड़ी हुई है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और लाश के पास पडें मोबाईल से इस लाश की शिनाक्त भवरसिंह पुत्र कुन्नू कोरी उम्र 28 वर्ष निवासी गौशाला के रूप में हुई।
बताया गया है उक्त मृतक युवक रात्रि से घर से बिना बताए गायब था। जिस पर परिजनों ने हर संभब जगह तलाश सुबह गांव के ही एक युवक ने इस घटना की सूचना मृतक के बड़े भाई ढिल्लम पुत्र कुन्नू कोरी को दी। पुलिस ने ढिल्लम की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।