भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ने की मण्डल अध्यक्षों की घोषणा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भरत अग्रवाल (नारियल वाले) द्वारा व्यापारी प्रकोष्ठ को मजबूती प्रदान करने के लिए संपूर्ण जिले भर में व्यापारी प्रकोष्ठ का गठन और मनोयन किया जा रहा है। इसी क्रम में तीन और शेष मण्डलों की घोषणा की गई इसमें पिछोर, खोड़ और बामौरकलां मण्डल शामिल है। इसके अलावा नगर में रिक्त पड़े तीन पदों की भी पूर्ति की गई है यहां नगर कार्यकारिणी में अंशुल अग्रवाल, देशराज भोला (चौधरी केपी), देवेन्द्र गोयल व दुर्ग सिंह यादव को शामिल किया गया जबकि नगर सह संयोजक पद पर सुनील सोनी रेडीमेड व उमाशंकर गुप्ता नगर टीम में शामिल हुए है। व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक भरत अग्रवाल द्वारा जिन मण्डलों की घोषणा की गई।

उसमें बामौरकलां मण्डल में संयोजक विनोद जैन जबकि कार्यकारिणी में विजय कनकने, सुनील गुप्ता, अशोक बरसैया, हरिओम गुप्ता, विजय जैन, सालिकराम गुप्ता, संजय जैन, नीतेश गुप्ता, दीपक बडक़ुल व अभिषेक मिठया शामिल है। मण्डल पिछोर में संयोजक प्रमोद नीखरा, सह संयोजक महेश गुप्ता, बृजेश द्विवेदी, मुकेश कनकने व महेश रूसिया हैं जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में नेतराम लोधी, रामकिशन लोधी, प्रवेश पंसारी, मुकेश गुप्ता, विनोद पाठक व मनोज लोधी शामिल है। 

मण्डल खोड़ में संयोजक पद पर अभिषेक बरसैंया को जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में अशोक नीखरा, मनीष निगौती, दीपक नीखरा, लोकेन्द्र निगौती, विजय नीखरा, रानू कंथरिया, देवेन्द्र निगौती, भानु बरसैंयां, वरूण नीखरा व प्रदीप गेढ़ा को शामिल किया गया है। तीन मण्डल व शिवपुरी नगर के इन मनोनीत पदाधिकारियों व सदस्यों को व्यापारी प्रकोष्ठ सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाईयां दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!