शिवपुरी। शहर के पुलिस थाना फिजीकल क्षेत्र में बाजाघर के निकट एक मैजिक वाहन की टक्कर से दो बाईक सवार युवक घायल हो गए। जिन्हे आनन फानन में स्थानीय राहगीरों द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बाद में पुलिस को सूचना मिली तब मौके पर पुलिस पहुंची।
जानकारी के अनुसार थाना फिजीकल क्षेत्र के बाजाघर के निकट ग्राम कोटा से शिवपुरी की ओर आ रहे दो युवक सतेन्द्र पुत्र रामजी लाल धाकड़ उम्र 25 वर्ष निवासी कोटा व मोनू पुत्र नवल सिंह पाल उम्र 20 वर्ष को उस समय एक मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी जब यह मोड़ पर वाहन को मोड़ रहे थे तभी सामने से आ रहे मैजिक और इस बाईक की भिड़ंत हो गई।
आमने-सामने हुई इस भिड़ंत में जहां दोनों बाईक चालक दुर्घटना के बाद दूर जा गिरे तो वहीं मैजिक वाहन चालक वहां से भाग गया। बादमें स्थानीय नागरिकों के द्वारा इन घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में रैफर किया गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।