नाबालिग लड़की को फुसलाकर ले गया बदमाश

NEWS ROOM
0
पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा में एक नाबालिग किशोरी अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इस बात की सूचना किशोरी के भाई ने पुलिस थाने में दी। जहां किशोरी के नाबालिग होने के चलते पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसके साथी पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार रूपबती लोधी परिवर्तित नाम उम्र 16 वर्ष निवासी पिपरा का प्रेम-प्रंसग गांव के ही आरोपी जयेन्द्र लोधी से चल रहा था। बीते रोज रूपबती घर से बिना बताए अचानक गायब हो गई। 

जिसपर परिजनों ने हर संभब जगह तलाश पर किशोरी नहीं मिली तो प्रेमी और उसके दोस्त गजेन्द्र को तलाशा तो वह भी गायब मिले। जिस पर किशोरी का भाई भौंती थाने पहुंचा और दोनों संदेहीयों के खिलाफ धारा 363 भादवि  के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!