शिवपुरी। शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के बाजाघर के पास एक युवक की अर्धनग्र अवस्था में लाश पड़ी होने से सनसनी फैल गई। उक्त लाश मोर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखी तब पता चला कि उक्त युवक सिद्धेश्वर मंदिर के पुजारी का भाई है। जानकारी के अनुसार बीते रोज मोर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों को बाजाघर के पास एक लाश पड़ी दिखाई दी। जिस पर लोगों ने तत्काल फिजीकल पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि एक युवक अर्धनग्र अवस्था में पड़ा हुआ है।
जब पुलिस ने इस लाश की पड़ताल की तो पता चला कि यह लाश सिद्घेश्वर मंदिर के पुजारी के भाई आशुतोष उपाध्याय की है। आशुतोष पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था और उसका इलाज भी चल रहा था। बताया जा रहा हैै कि उक्त युवक नौकरी न मिलने से काफी ज्यादा परेशान था।
परिजनों ने बताया कि आशुतोष बीते रोज शाम के समय घर से निकल गया था और जब वह देर रात तक नहीं लौटा तो उसकी तलाश की लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो सुबह के समय पुलिस से जानकारी मिली कि बाजाघर के समीप आशुतोष की लाश मिली है और उसने सल्फास का सेवन कर लिया था जिसके चलते उसकी मौत हो ग
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।