कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के लुकवासा चौकी क्षेत्र के साखनौर गांव में एक मजदूर युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। इस बात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची गई है। जानकारी के अनुसार रामबलि पुत्र राजाराम लोधी उम्र 26 वर्ष निवासी साखनौर अपने परिवार से अलग अपनी पत्नि की साथ टपरिया बनाकर रहता था। घर चलाने के लिए युवक मजदूरी कर अपना भरण पोषण करता था। आज शाम अज्ञात कारणों के चलते युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया है कि मृतक शराब पीने का आदि था और आए दिन शराब पीकर आता था। बताया यह भी गया है कि घटना के समय मृतक की पत्नि खेत पर गई हुई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।