कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम पनवारी में आज सुबह एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे युवक की हालत खराब हो गई गंभीर हालत मैं युवक को कोलारस स्वास्थ केंद्र लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार यसवंत सिंह जाटव पुत्र ताराचंद जाटव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम पनवारी ने अपने जेब खर्च के लिए परिजनों से पैसे मांगे । जिसपर परिजनों ने पैसे देने से इंकार कर दिया। जिससे छुब्ध होकर युवक ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
जिससे युवक की हालत खराब हो गई हालात खराब होते ही परिजन घायल युवक को कोलारस स्वास्थ केंद्र पर लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।