प्रान्तीय सम्मेलन को लेकर कर्मचारी कांग्रेस अध्यक्ष खोंगल 13 को करेगें समीक्षा

0
शिवपुरी। कर्मचारी कांग्रेस के दिसम्बर माह में आयोजित होने जा रहे प्रान्तीय सम्मेलन की समीक्षा करने 13 अक्टूबर को कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र खोंगल शिवपुरी आयेंगे। जहां वह ऋषि मैरिज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। उक्त आशय की जानकारी कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा और उपाध्यक्ष अरविन्द सरैया ने संयुक्त रूप से एक प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी है। 

उन्होंने बताया कि समीक्षा सभा में विभिन्न विभागों से सेवा निवृत हुये अधिकारी और कर्मचारियों का सम्मान किया जायेगा जहां प्रदेश अध्यक्ष श्री खोंगल पत्रकारों  को भी संबोधित करेंगे। 

13 अक्टूबर को होने वाली समीक्षा सभा में अधिक से अधिक पदाधिकारियों की उपस्थिति की अपील चंद्रशेखर शर्मा, ओमप्रकाश जॉली, राजू गर्ग, राजकुमार सडैया, अरविन्द्र सडैया, महावीर  मुदगल, आफाख खान, धर्मेन्द्र जैन आमौल, सीएस सरास्वत, राजू पिपरघार, अनिल मालवारिया, ब्रजमोहन जाट, अशोक गैंदौरिया, श्रीमति कृष्णा चतुवेदी, विपिन पचौरी, चर्तुर सिंह शिकरवार, कैलाश शर्मा सिरसौद, पुरूषोत्तम कांत शर्मा, राधेश्याम गुप्ता, हेमन्त शर्मा आदि ने किया।  
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!