भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाई बाल्मीक जयंती

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने महर्षि वाल्मीक जयंती कोठी नम्बर 1 कार्यालय पर भव्यता से मनाई गई। इस अवसर पर महर्षि वाल्मीक जी के चित्र पर भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री देवेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया। साथ ही मोर्चे के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र आर्य द्वारा भाजपा के महापुरूषों के चित्र पर माल्यर्पण किया। इस अवसर पर डॉ. महेश आदिवासी भी उपस्थित थे। 

जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि देवेन्द्र श्रीवास्तव महर्षि वाल्मिक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता महार्षि बाल्मिकी के बताए हुए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल करें। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री आर्य ने कहा कि महर्षि किसी जाति विशेष के नहीं बल्कि हम सब समाजों के भगवान हैं ऋषियों की श्रेणी में महर्षि वाल्मीकि का प्रमुख स्थान है। 

पुराणों के अनुसार महर्षि वाल्मीकि ने कठोर तपस्या कर महर्षि का पद प्राप्त किया था। भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित रामायण नाम के महाकाव्य की रचना वाल्मीकि जी ने ब्रह्माजी के कहने पर की थी। महर्षि वाल्मीकि को ग्रंथों में आदिकवि कहा गया है। इनके द्वारा रचित रामायण विश्व का सर्वप्रथम काव्य माना गया। हमें उनके बताए गए मार्ग पर चल कर सामज लोगों को जागरूक करने का कार्य करना हैं। इस अवसर पर डॉ. राकेश राठौर और अमित भार्गव द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए। 

कार्यक्रम का संचालन नीरज खटीक द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन जण्डेल सिंह परिहार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अर्जुन बाल्मीक, छोटू खरे, डॉ. विजय खन्ना, मजबूत सिंह परिहार, देवेन्द्र वाल्मीक, निखिल वाल्मीक, विशाल पवार, अभीजीत वाल्मीक, सीताराम जाटव, मजबूत सिंह परिहार, श्याम परिहार, खैमराज मौर्य, मजबूत सिंह परिहार, विक्की जाटव, कमल शाक्य, रोहित मौैर्य,  सुरेन्द्र शाक्य, विनोद खत्री, तुलसीराम जाटव, लच्छीराम कोली, वृजमोहन शाक्य, आदि लोग उपस्थित थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!