गाड़ी मालिकों के खिलाफ चालकों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शिवपुरी चालक एसोसिएशन द्वारा आज जनसुनवाई में गाड़ी मालिकों के खिलाफ चालकों ने प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें चालकों को वेतन दिलवाने की मांग की है। शिवपुरी चालक एसोसिएशन के संरक्षक एडवोकेट विजय तिवारी और अध्यक्ष कादिर खान के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक चालकों ने कलेक्ट्रेट पर उपस्थित होकर नारेबाजी की। 

ज्ञापन के माध्यम से बताया कि ट्रक ऑपरेटर के अध्यक्ष सूबेदार कुशवाह, शहीद मेवासी, अनवर भाई, सिद्दीक भाई, समीर खान, मुकेश शुक्ला, राकेश गुप्ता द्वारा उन्हें वेतन नहीं दिया जाता है। 

इसको लेकर उन्होंने कल से धरना भी शुरू किया, लेकिन गाड़ी मालिक उनकी कोई भी बात नहीं मान रहे और उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकियां भी दे रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!