इलाज के लिए सहायता न मिलने पर ADM के सामने फूट-फूट कर रोई महिला, देखे वीडियो

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में आज सुबह संजय कॉलोनी में रहने वाली एक महिला रेशमा खां अपर कलेक्टर श्री रोहतगी के समक्ष फूट-फूटकर रोई। पीडि़ता का कहना था कि उसका पुत्र सानू और पति गंभीर बीमारियों से ग्रसित है। जिसके इलाज के लिए उसे 3 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई थी। लेकिन उसे उक्त राशि नहीं दी जा रही है और वह एस्टीमेट मांग रहे हैं 

जबकि अस्पताल से उन्हें एस्टीमेट नहीं दिया जा रहा है। पीडि़ता ने मांग की है कि उसे आर्थिक सहायता दिलाई जाए। जिससे वह अपने पति और बच्चे का इलाज दिल्ली में करा सके। एडीएम ने उसके आवेदन को लेकर सीएमएचओ कार्यालय भेज दिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!