बदरवास। जिले के बदरवास के बारई रोड़ पर स्थित एक मोबाइल की दुकान पर बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने घुसकर वहां रखा होम थियेटर व मोबाइल चैक करने की मशीन, चार्जर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। इस बात की शिकायत पीडित दुकानदार ने बदरवास थाने में की। जहां पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार रवि पुत्र दीवानसिंह राठौर की बदरवास कस्बे में बारई रोड़ पर मोबाईल की दुकान है। बीते रोज रात को रवि अपनी दुकान बंद कर घर आ गया। सुबह जव वह दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। पुलिस ने इस मामले में पीडि़त दुकानदार की रिपोर्ट पर से अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।