पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना क्षेत्र के भौंती कस्बे में विगत रात्रि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से एक मकान में छापामार कार्यवाही कर वहां से 50 हजार रूपए कीमत की देशी प्लेन शराब की 20 पेटियां बरामद की हैं। हालांकि मकान मालिक रात में ही पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया। जिसकी तलाश करने में जुट गई है। वहीं आरोपी के खिलाफ 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार भौंती थाना प्रभारी संतोष यादव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कस्बे में रहने वाले सुशील पुत्र केदार लोधी के घर पर बड़ी संख्या में शराब की खेप उतरी। जिसे वह कस्बे में खपाने का कार्य करता है। इस सूचना पर पुलिस ने रात्रि करीब 2:30 बजे बताए गए मकान पर छापा मारा तो वहां से पुलिस को 20 पेटी देशी प्लेन शराब अवैध रूप से रखी हुई मिली। जिसे पुलिसे ने जब्त कर लिया और मकान मालिक सुशील लोधी को पकडऩे का प्रयास किया तो आरोपी पुलिस को चकमा देकर घर से भाग गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।