स्कूल से लौट रही शिक्षका से मनचलों ने की अश्लील हरकत

NEWS ROOM
0
कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के राजपुरा इलाके में निवासरत एक युवती के साथ तीन आरोपीयों ने उस समय गंदी हरकत कर दी। जब वह अपने स्कूल से पढ़ाकर लौट रही थी। इस बात की शिकायत पीडि़ता ने कोलारस थाने पहुंचकर की। जहां पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  

जानकारी के अनुसार रानी पुत्री हरीसिंह कुशवाह परिवर्तित नाम उम्र 20 वर्ष निवासी राजापुरा पास में ही स्थिति नेशनल स्कूल में प्रायवेट पढ़ाने जाती है। बीते रोज जब वह स्कूल से पढ़ाकर लौट रही थी। तभीे आरोपी कल्ला लोधी, दीपू सरदार और रामपाल गुर्जर निवासी कालीखेड़ी ने युवती का रास्ता रोककर उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। 

युवती चिल्लाई तो आरोपी मौके से भाग गए। इस बात की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपीयों के खिलाफ धारा 354,341,34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवती ने बताया है कि उक्त मनचले काफी दिनों से उसका पीछा कर रहे थे। आज तो हद हो गई जब उन्होंंने बीच रास्ते में उक्त घटना को अंजाम दे डाला। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!