राजनीति से हटकर भाजपा-कांग्रेस ने मनाई अम्मा महाराज की जयंती

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। श्रीमंत कैलाशवासी माधौ महाराज प्रथम एवं माधवराव सिंधिया जयंती समारोह समिति के तत्वाधान में मध्य भारत क्षेत्र की पूजनीय कै. अम्मा महाराज विजया राजे सिंधिया का जन्म बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समिति ने प्रात 9:30 बजे राजमाता की भव्य छाया चित्र पर सैकड़ों सर्वहारा वर्ग के नागरिकों ने राजनीति से ऊपर उठकर महिलाओं व पुरूषों ने उपस्थित होकर अम्मा महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। 

साथ ही उनकी यादों को तरोताजा किया। इस अवसर पर लोगों ने राजमाता जी को तिलकर लगाकर माल्यार्पण किया एवं अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। 

इस अवसर पर समिति के संयोजक  रामकृष्ण मित्तल, एवं महासचिव गोविन्द एवं अन्य पदाधिकारियों में मोहन मधुर गुप्ता, श्यामसुन्दर राठौर, अनिल जैन, ललित जैन, तेजमल सांखला, विनयचन्द्र ओझा, विजय चौकसे, राजकुमार शर्मा, राजेश मंगल, श्रीमती अर्चना चतुर्वेदी, ऊषा भार्गव, मनोज शर्मा, अमन जैन, कृष्ण कुमार भार्गव, सुरेश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, हरवीर सिंह रघुवंशी, मुस्ताक चाचा, अभिषेक शर्मा, राधेश्याम सोनी, निर्भय सिंह हीरा अशोक कुमार, डॉ. जीपी शर्मा, राहुल गर्ग, जितेन्द्र गोयल एडवोकेट, देवेन्द्र गौड़, धनीराम रावत आदि लोग उपस्थित होकर राजनीति से हटकर श्रद्धाभाव से राजमाता जी का जन्म दिन मनाया एवं मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा, कांग्रेस एवं अन्य दलों के लोग युवकों ने भाग लिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!