एक और दस्यू सुंदरी शिवपुरी के जंगलों में: 3 थानो की पुलिस उतरी जंगलो में

NEWS ROOM
0
करैरा। अभी हाल ही में चंदा और चंदन गिरोह के खात्मा के बाद दस्युविहीन हो चुके शिवपुरी जिले में अब एक नए गिरोह की दस्तक ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। और वह गिरोह है अरविंद रावत उर्फ अर्रू की। जो कि बीते कुछ दिनों से करैरा क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाए हुए है। इस बदमाश पर पुलिस ने 40 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा है। परंतु यह बदमाश अभी तक शांति में वारदातों को अंजाम देता रहता था। हांलाकि पुलिस टीम भी जल्द से जल्द इस गिरोह को खत्म करने का दबा दिखा रही है। खास बात यह है कि गिरोह के साथ में एक महिला सदस्य की भी खबर आ रही है। जो कि इस गिरोह की सक्रिय सदस्य बताई जा रही है। लेकिन इस गिरोह के साथ कोई महिला डकैत साथ है इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नही हो पाई है। 

जानकारी के अनुसार करैरा के ग्राम टोरिया में रहने वाला अरविंद रावत उर्फ अर्रू, इन दिनों शिवपुरी के करैरा-नरवर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अपने गिरोह के साथ देखा जा रहा है। करैरा क्षेत्र के कुख्यात डकैत रहे हजरत रावत के छोटे भाई अरविंद रावत ने अलग से अपना गिरोह बना लिया है। 

दतिया में हुई एक हत्या के मामले में गिरफ्तार होने के बाद अरविंद दतिया के अस्पताल से 12 जुलाई 2017 हथकड़ी तोडक़र फरार हो गया। फरार होने के बाद अरविंद ने अपना एक गिरोह बना लिया है। पिछले दिनों अमोला के ग्राम बरोदी के एक 12 वर्षीय बालक को यह गिरोह टकराया था। उसके बाद से यह गिरोह पुराना अमोला व नया अमोला के आसपास जंगल में देखे जाने की सूचनाएं पुलिस को मिली हैं। अरविंद रावत पर चंबल रेंज के आईजी ने 30 हजार रुपए का, तथा शिवपुरी एसपी ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।  
आज तेंदुआ थाना प्रभारी रविंद्र सिंह सिकरवार, सीहोर व भौंती थाना पुलिस के अलावा अमोला पुलिस की टीम ने भी पुराना अमोला क्षेत्र के जंगल में सर्चिंग अभियान चलाया। इन क्षेत्रों में डकैत गिरोह की दहशत इस कदर व्याप्त है कि लोग सांझ ढलते ही अपने घरों में दुबक जाते हैं। इतना ही नहीं खेती-किसानी का समय होने के बावजूद लोग रात में अपने खेतों पर नहीं रुक पा रहे।

इनका कहना है-
यह तो मुझे आज ही पता चला है कि यह हजरत रावत का भाई है। रही बात महिला की तो यह तो क्लीयर नहीं है कि उसके साथ कोई महिला है। यह बदमाश इतना बड़ा नहीं है। और पुलिस की सर्चिंग की बात हैै तो वह तो नोर्मल सर्चिंग करती रहती है। 
सुनील कुमार पाण्डे, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!