पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र पोहरी कस्बे की भगवती कॉलोनी में एक मकान में खाना बनाते समय सिलेण्डर में आग लग गई। जिस पर कॉलोनी में निवासी कुछ छात्रों ने इस सिलेण्डर को निकालकर घर से बाहर फैंका। जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार भगवती कॉलोनी में रहने वाले पप्पू के घर में अचानक उस समय आग लग गई जब वह रात 8.30 बजे के करीब खाना बना रहे थे सिलेंडर में आग लगते ही इसकी सूचना पुलिस को दी। एस आई राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे पर तब तक छात्रों ने ही हादसा न हो इस डर से सिलेंडर घर से निकाल कर सडक़ पर फेंक दिया तभी एजेंसी संचालक भी आ गया और लोगों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।