इंजीनियर शादी का झांसा देकर 4 साल से कर रहा था युवती का रेप

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में किराए से रहने वाली एक युवती ने एक इंजीनियर पर बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में की शिकायत पीडि़ता ने सिटी कोतवाली में की है। जहां पुलिस युवती की रिपोर्ट पर आरोपी इंजीनियर के खिलाफ बलात्कार की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार शहर के गांधी कॉलोनी में निवासरत एक 23 वर्ष युवती ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी दीपक तिवारी निवासी हाल कत्थामिल के सामने पहले शास्त्री नगर में किराए से रहते थे। जहां एक ही मकान में ऊपरी मंजिल पर आरोपी रहता था और नीचे की मंजिल में युवती का परिवार किराए से रहता था। 

एक ही मकान में साथ निवास करने वाले दोनों युवक और युवती के बीच प्रेम-संबंध स्थापित हो गए। उसके बाद आरोपी दीपक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध स्थापित कर लिए। उसके बाद दोनों के बीच पिछले चार वर्ष से संबंध लगातार बनते रहे। उसके बाद आरोपी दीपक इंजीनियर बन गया और किसी प्रायवेट कंपनी में जॉब करने लगा। 

जॉब के बाद जब युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। युवती ने उसे समझाने का प्रयाश किया परंतु वह नहीं माना तो युवती सीधे कोतवाली पहुंची। जहां पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपी दीपक तिवारी के खिलाफ बलात्कार की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!