घर में घुसकर जेवरात सहित नगदी चुरा ले गए चोर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रातौर में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया और उस मकान में प्रवेश कर वहां खानातलाशी के दौरान नगदी व जेवरात हाथ लगे और लेकर रफूचक्कर हो गए। अगले दिन फरियादी ने घर में हुई चोरी की घटना को लेकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। 

थाना कोतवाली में फरियादी भरत पुत्र स्व.रामपाल धाकड़ उम्र 34 वर्ष निवासी विजयपुरम कॉलोनी शिवपुरी ने बताया कि उसका पैतृक घर ग्राम रातौर में स्थित है जहां बीती रात्रि को अज्ञात चोंरो ने उस घर को निशाना बनाया और घर में घुसकर एक करधोनी, एक जोड़ी पायल, एक अंगूठी व अन्य कपड़े मालमत्ता खानातलाशी के दौरान जो हाथ लगा वह समेटकर ले गए। 

इस घटना में फरियादी के करीब 20 हजार रूपये की चपत लगी है। घटना की जानकारी अगली सुबह स्थानीय ग्रामीणजनों द्वारा मिली सूचना पर लगी तब कहीं जाकर पुलिस को सूचित किया गया पुलिस ने पूरे कमरे की छानबीन कर मौका मुआयना किया और फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 457,380 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!