शिवपुरी। जिले के दिनारा पुलिस ने आज सुबह ग्राम खिरिया जागीर के पास उत्तरप्रदेश के झांसी से अवैध रूप से डीजल भरकर मायापुर क्षेत्र में ले जा रहे एक पिकअप वाहन को मुखबिर की सूचना पर से पकड़ लिया। हालांकि पिकअप चालक पुलिस को देखकर मौके से पिकअप छोडक़र भाग गया। पुलिस ने उक्त वाहन से 1800 लीटर अवैध डीजल बरामद किया है। जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 17 हजार रूपए बताई जा रही है।
दिनारा थाना प्रभारी रामराजा तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 11 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक बिना नम्बर का पिकअप वाहन झांसी से अवैध रूप से 9 ड्रमों में 1800 लीटर डीजल भरकर मायापुर क्षेत्र में खपाने के लिए ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस बल के साथ कार्यवाही की गई तो उक्त पिकअप वाहन को पकड़ लिया, लेकिन पिकअप चालक वहां से भाग खड़ा हुआ।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।