शिवपुरी। पुलिस थाना देहात में एक फरियादी के साथ आरोपी ने इसलिए मारपीट कर दी क्योंकि वह बीच रास्ते में उससे विवाद करने लगा, इस पर आरोपी ने फरियादी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। बाद में पीडि़त ने पुलिस थाना देहात पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
थाना देहात में फरियादी मोनू पुत्र रामजी लाल जाटव उम्र 21 वर्ष निवासी अंबेडकर कॉलोनी ने बताया कि वह अपने घर से होकर बाजार जा रहा था। लेकिन रास्ते में उसे आरोपी अब्दुल्ला खान निवासी सईसपुरा आइटीआई के सामने गली में मिल गया जब उसने अब्दुल्ला को एक तरफ होने को कहा तो वह नाराज हो गया और इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
जिस पर अब्दुल्ला ने मोनू के साथ गाली-गलौज कर उसके साथ विवाद किया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी बाद में आरोपी वहां से भाग गया। इस घटना को लेकर फरियादी मोनू ने पुलिस थाना देहात पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 294,323,506 ताहि व एससीसीटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।