जानलेवा भविष्य: बच्चो के सुरक्षा पुराण पर भारी यह जानलेवा फोटो

NEWS ROOM
0
एक्सरे ललित मुदगल, शिवपुरी: हरियाणा के रेयान इंटरनेशनल स्कुल के स्टूडेंट प्रद्युम्न ठाकुर  की हत्या का मामला पूरे देश में गूंज रहा है, बच्चो की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट की गार्डलाईन को अमल में लाने के देश के हर जिले में प्रशासन स्कूल प्रशासन के साथ मीटिंग कर रहा है। इस गाईड लाईन के अतिरिक्त स्टूडेंटो के लिए एक पूरा सुरक्षा पुराण बना दिया गया है। लेकिन शिवपुरी में किया गया एक फोटो इस सुरक्षा पुराण पर भारी हो रहा है। 

जानकारी के अनुसार शिवपुरी शहर के एबी रोड पर कमलागंज क्षेत्र में नवग्रह मंदिर के पास एक ऐसा फोटो शिवपुरी समाचार डॉट कॉम ने क्लिक किया जो बच्चो की सुरक्षा के सभी दावों पर भारी है। इस फोटो में एक सवारी ढोने वाला टैंपू बच्चो को क्षमता से अधिक बच्चो को ढो रहा है। क्षमता से अधिक शब्द भी लिखना बेमानी होगा, इस टैंपू में किसी स्कूल की छात्राएं लटकते हुए स्पष्ट देखी जा सकती है।  

यह टैंपू एबी रोड पर सारे नियमो को तोडते हुए बडे ही शान से एबी रोड पर चल रहा है। यह सवारी वाला टैंपू शहर के माधव चौक चौराहे से बच्चो की इसी तरह लटकाते हुए निकला होगा, जहां पुलिस दिन और रात भर होने का दावा करती है। 

इस फोटो को नवग्रह मंदिर पर क्लिक किया गया था, आगे चलकर यह सवारी टैंपू ग्वालियर बाईपास को भी क्रोस कर गया था यहां यातायात पुलिस के अतिरिक्त डायल 100 का भी पोइंट भी है, उसने भी इस लटकते बच्चो के इस टैंपू पर ध्यान नही दिया। 

कुल मिलाकर अभी कुछ दिन पूर्व एसपी शिवपुरी और कलेक्टर शिवपुरी ने मिलकर शिवपुरी के सभी स्कूलो के मालिको के साथ मिलकर एक बैठक की थी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट गार्ड लाईन और अभी हाल में बनाए गए स्कूली बच्चो की सुरक्षा की जानकारी दी और कडे शब्दो में उन्हैं फोलो करने के आदेश दिए थे। 

यह खबर मिडिया ने अपनी जिम्मेदारी उठाते हुए प्रकाशित भी की थी। इस फोटो को देखकर प्रशासन के साथ मुझे पैरेन्टसो की भी लापरवाही दिखी। जब यह टैंपू आपके बच्चो को जब लेने आता है तो आप भी इसकी क्षमता का आकलन नही करते है। आपके सामने ही आपके बच्चो को  यह बच्चो को लटकाने वाला टैंपू आता है तो आप अपने बच्चो को कैसे इसमें लटकने देते है। 

इसमें इन बच्चो को पैरेंटस भी इतने दोषी है जितना प्रशासन...............आप अपने बच्चो का भविष्य बनाने स्कूल भेजते है, परन्तु यहां भविष्य जानलेवा सबित हो सकता है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!