शहर के पोश कॉलोनी गौतम विहार में तीन घरों में टूटे ताले, हजारों का माल पार

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर की पॉश कॉलोनी गौतम विहार में बीती रात आमने सामने बने हुए तीन घरों के ताले चोरों ने चटकाकर हजारों रूपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। जिन घरों में चोरी हुई हैं उनमें प्रसिद्ध व्यवसायी दुर्गादास गुप्ता, ठेकेदार जगदीश बंसल और पूर्व मंत्री गौतम शर्मा के पौत्र सुधांशु शर्मा शामिल हैं। चोरी की इस वारदात का पता आज सुबह लगा। खास बात यह है कि तीनों घर पास-पास बने हुए हैं और उनके बीच की दूरी 50 मीटर भी नहीं है। 

चोरों ने गौतम विहार कॉलोनी में स्व. सांवलदास गुप्ता के पुत्र दुर्गादास गुप्ता के मकान को निशाना बनाया है। चोरों ने रोशनदान की जाली तोडक़र उस कमरे में प्रवेश किया। जिसमें उनके इंदौर में रहकर पढ़ाई करने वाले छोटे सुपुत्र रहते हैं। जाली तोडक़र जब वह कमरे में घुसे तो खिडक़ी पर रखा स्टेबलाइजर गिरा, लेकिन वह जमीन पर न गिरकर लटक गया। इसके बाद चोरों ने कमरे में रखी एलईडी, चांदी के गणेशजी और चांदी के बर्तनों को समेटा। दूसरेे कमरों में दुर्गादास गुप्ता उनकी पत्नि तथा सुपुत्र सो रहे थे। 

उन्होंने पूरे मकान का चक्कर लगाया, लेकिन किसी को कानों-कान खबर नहीं हुई। बताया जाता है कि यहां से चोर लगभग डेढ़ लाख रूपए मूल्य का सामान ले गए। चोरों ने श्री गुप्ता के मकान के सामने स्थित पूर्व विधायक स्व. हिमांशु शर्मा के सुपुत्र और स्व. गौतम शर्मा के सुपुत्र के मकान में रखी मोटरसाइकिल उड़ाई। वहीं खिडक़ी के सहारे वह उनके मकान के सामने स्थित ठेकेदार जगदीश बंसल के मकान में खिडक़ी के सहारे घुसे और वह कमरे में रखी बेशकीमती घड़ी और कपड़े ले उड़े।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!