शिवपुरी। पुलिस थाना केातवाली में एक ऑटो चालक की लापरवाही के कारण हुई टक्कर में राहगीर युवक घायल हो गया और वह अपने साथ हुई इस घटना को लेकर पुलिस थाना कोतवाली पहुंचा जहां आरोपी ऑटो चालक के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
थाना कोतवाली में फरियादी बलवंत पुत्र ओमप्रकाश पाल उम्र 28 वर्ष निवासी कोलारस ने बताया कि वह अपने किसी काम से शिवपुरी आया हुआ था जब वह देर रात्रि को अपने घर जाने के लिए पोहरी बस स्टैण्ड के समीप वाहन का इंतजार कर रहा था।
तभी उसे एक अनियंत्रित व लापरवाही से ऑटो चला रहे ऑटो क्रं.एमपी 33 आर.1676 के चालक ने तेज टक्कर मार दी और घटना को अंजाम देकर वह रात के अंधेरे में मौका पाकर भाग गया। फरियादी बलवंत द्वारा ऑटो क्रं.पहचान लिए जाने के कारण सीधा वह प्राथमिक उपचार के बाद थाना कोतवाली पहुंचा और आरोपी ऑटो चालक के विरूद्ध धारा 279,337 के तहत मामला पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।