कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के पुलिस थाना रन्नौद क्षेत्र में एक मासूम बालिका को करंट लग गया जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ी जब परिजनों ने देखा तो वह उपचार के लिए सीएचसी केन्द्र कोलारस ले गए। जहां इलाज के दौरान बालिका ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
थाना रन्नौद में फरियादी प्रताप सिंह दांगी निवासी लालपुर की 7वर्षीय पुत्री श्रद्धा उर्फ कल्लो रोज घर में अपने खेल-कूद में मस्त थी इसी बीच उसे घर में अलमारी के निकट कुछ सामान उतारना पड़ा, तभी श्रद्धा को जोर का करंट लग गया और वह अचेत होकर गिर पड़ी।
करंट लगते ही जब बालिका के चीखने की आवाज घर के बाहर आई तो परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए सीएचसी केन्द्र कोलारस ले गए। यहां उपचार के दौरान बालिका ने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।