शिवपुरी। घर से अपनी बीमारी का इलाज कराने गई महिला अस्पताल गई कि नहीं यहा तो पता नहीं चला लेकिन वह इलाज कराने के बाद अपने घर नहीं लौटी यह शिकायत जरूर गायब महिला के परिजनों ने पुलिस थाना कोलारस में की है। पुलिस ने गायब मुहिला के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
थाना कोलारस में फरियादी बहादुर पुत्र महाराज सिंह लोधी उम्र 30 वर्ष निवासी चक भड़ौता ने बताया कि उसकी पत्नि अनीता बीती 19 सितम्बर के रोज लगभग 10 बजे अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए घर से कहकर निकली थी लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटी, जब पति बहादुर घर पहुंचा तो देखा कि अनीता घर पर नहीं है। काफी खोजबीन की लेकिन अनीता का कहीं कोई पता नहीं चला।
दो दिन बाद जब महिला अनीता नहीं मिली तो पति बहादुर सिंह पुलिस के समक्ष अपनी गायब पत्नि को ढूंढने की गुहार लगाते हुए पहुंचा। यहां पुलिस ने बहाुदर की शिकायत पर महिला की पहचान और उसके गायब होने की जानकारी एकत्रित कर गुमशुदगी के रूप में प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला जांच में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।