करबला मोड़ पर आयशर ने अधेड़ को उडाया, गंभीर घायल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पुलिस थाना देहात क्षेत्रांतर्गत आने वाले करबला के समीप एक अधेड़ को आयशर वाहन चालक ने टक्कर मार दी और घटना को अंजाम देकर वह वहां से भाग गया, बाद में स्थानीय लोगों की मदद से वृद्ध को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद फरियादी वृद्ध ने पुलिस थाना देहात पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और आयशर चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कराया। 
पुलिस थाना देहात में फरियादी यासीन पूुत्र नूर खान उम्र 63 वर्ष निवासी शाह सरकारी अस्पताल के पास ललितपुर उ.प्र. ने बताया कि वह अपने किसी काम से ललितपुर से शिवपुरी आया हुआ था जब वह काम खत्म कर ललितपुर जाने के लिए झांसी की बस का इंतजार करबला के मोड़ पर कर रहा था। 

इसी बीच एक आयशर वाहन क्रं.एमपी 33 जी0716 के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर फरियादी यासीन को टक्कर मार दी और दुर्घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। बाद में स्थानीय अन्य लोगो की मदद से यासीन को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार मिलने के बाद वह पुलिस थाना देहात पहुंचे और यहां आरोपी आयशर वाहन चालक के विरूद्ध धारा 279 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया । 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!