शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती जो कभी शौच करने जाती तो उसे बंद दरवाजे पर आरोपी पत्थर मारता, जब बाजार को निकलती तो आरोपी उसे पीछा करके अशलील इशारे करके छेड़ता, आरोपी की इन हरकतों से तंग आकर युवती ने पुलिस थाना कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला जांच में ले लिया।
थाना कोतवाली में नव वती रमा पुत्री रामसिंह शिवहरे(परिवर्तित नाम)निवासी शिवपुरी ने बताया कि वह एक आरोपी युवक दिलीप पुत्र मथुरा शाक्य निवासी लालमाटी से खासी परेशान है जब देखो तब वह आरोपी युवती के साथ अशलील इशारे कर छेड़छाड़ करता है और हद तो तब हो गई जब युवती शौच के लिए जाती और दरवाजा बंद करती तो आरोपी उस बंद गेट पर ही पत्थर मारता।
लगभग डेढ़ माह से युवती इस आरोपी की हरकतों से परेशान आ रही थी सोचा था कि शायद आज नहीं तो कल सुधर जाएगा लेकिन उस पर कोई असर नहीं पड़ा बल्कि युवती की खामोशियों से आरोपी को हौंसलें और बढ़ते गए। बीते रोज जब युवती रमा बाजार से अपने घर जा रही थी कि तभी उसे आरोपी ने राह चलते छेड़ दिया और अश्लील इशारे किए।
युवती रमा ने आए दिन होने वाली इन घटनाओं से आहत होकर पुलिस थाना कोतवाली पहुंची और आरोपी दिलीप शाक्य के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 354-डी, 509 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।