बैराड। बैराड तहसील क्षेत्र के शासकीय उच्चतम माध्यमिक विद्यालय गोवर्धन के पूर्व प्रभारी प्रचार्य सहदेव सिंह यादव द्वारा अपने स्वयं के बच्चों सुधाशु यादव व हिमांशु यादव पुत्र सहदेव सिंह यादव पूर्व प्रभारी प्राचार्य के फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाये जाने के संबंध में शिकायत द्वारा कलेक्टर शिवपुरी करूण राठी से शिकायत की गई। जिसकी जॉच प्राचार्य उच्चतम माध्यमिक विद्यालय अर्चना शर्मा बैराड द्वारा कराई गई जॉच उपरांत शिकायत सही पाई गई। फलस्वरूप दबंग सहदेव सिंह यादव पूर्व प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतम माध्यमिक विद्यालय गोवर्धन द्वारा पदीय दायित्वों का दुरूपयोग कर अपने पुत्र सुधांशु यादव व हिमांशु यादव पूर्व प्रभारी प्राचार्य सहदेव सिंह यादव निवासी इटावा उत्तर प्रदेश में रहने वाले अपने पुत्रों के फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतू आवेदन प्रस्तुत किये गये।
यादव को सात दिवस की समय सीमा में हस्ताक्षर कर्ता के समक्ष वांछित अभिलेखो के सहित उपस्थित होने हेतू निर्देशित किया गया लेकिन संबंधित उपस्थित नहीं हुये इसलिये दबंग पूर्व प्रभारी प्राचार्य सहदेव सिंह यादव का उक्त कार्य मध्यप्रदेश पंचायत अधिनियम 1998 के उल्लघन की श्रेणी में आता है।
जिस कारण वह दोषी है। एवं उक्त दोष सिद्ध होने के कारण अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी; पदेनद्ध जिला शिक्षा अधिकारी जिला शिवपुरी द्वारा दबंग पूर्व प्रभारी प्राचार्य सहदेव सिंह यादव की दो.दो वेतन वृद्धी असंचयी प्रभाव से रोकी गई ।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।