राज्य स्तरीय प्रतोयगिता: शिवपुरी के खिलाडिय़ो ने जीते 22 पदक

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा रीवा में आयोजित 63वी शालेय राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता बालक/बालिका 14,17 व 19 आयुवर्ग का आयोजन दिनांक 15 से 19 सितम्बर 2017 तक आयोजित की गई, उक्त प्रतियोगिता में शिवपुरी जिले से ग्वालियर संभाग की ओर से 29 बालक/बालिका खिलाडिय़ों ने भागीदारी करते हुए शिवपुरी जिले को कुल 22 पदक दिलवाते हुए जिले का नाम रोशन किया। जिसमें 8 स्वर्ण, 5 रजत, 9 कांस्य पदक प्राप्त किये। पदक प्राप्त खिलाडिय़ों को खेल मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया जी ने बधाई देते हुए समस्त खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं एव उज्ज्वल भविष्य की दी। 

संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री एम.के.धौलपुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित जूडो प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षक श्री शिशुपाल सिंह रघुवंशी (जूडो कोच) और टीम मैनेजर जे.पी. शर्मा (शिक्षा विभाग) के नेतृत्व में रीवा में आयोजित शालेय राज्य स्तरीय अंडर 14,17 व 19 बालक/बालिका जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

जिसमें शिवपुरी जिले के खिलाडिय़ों द्वारा अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए 22 पदक अर्जित किए और स्वर्ण पदक प्राप्त खिलाड़ी आगामी माह में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिरकत करेंगे। इसी के साथ अंडर 14,19 बालक/बालिका अपने आयु वर्ग में द्वितीय स्थान पर रहे और ऑल ओवर तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, जिसमें शिवपुरी के खिलाडिय़ों की अहम भूमिका रही। 

रीवा में आयोजित शालेय राज्य स्तरीय अंडर 14,17 व 19 बालक/बालिका वर्ग में पदक प्राप्त खिलाडिय़ो की जानकारी इस प्रकार है, स्वर्ण पदक- अभिषेक प्रजापति, हर्षिता बरैया, निधि यादव, रामलखन गुर्जर, सलोनी सेन, अजीत जाटव, नैना शर्मा, निकिता कुशवाह। रजत पदक- अवनीत यादव, नितिन मौर्य, योगेश मांझी, संजना सेन, हनि कुशवाह, कांस्य पदक- रश्मि तोमर, शैलेन्द्र परिहार, निधि कुशवाह, सपना जाटव, छाया धाकड, उद्दयांश सिंह शाह, उमेश मौर्य, इकरा अली, शिखा शर्मा रहे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!